या धारावाहिक- श्रीमती शुक्लादंगल टीवी, मुंबई

या धारावाहिक- श्रीमती शुक्लादंगल टीवी, मुंबई

ंगल टीवी पर आ रही श्रीमती शुक्ला, जो अपने लिए नहीं अपनों के लिए जीती है।

दंगल टीवी पर डबल 10, डबल मनोरंजन, देखिये “श्रीमती शुक्ला” 10 नवंबर, रात 10 बजे लॉन्च हो रहा है

श्रीमती शुक्ला के प्रीमियर के साथ 10 ऑन 10 मनोरंजन के लिए हो जाइए तैयार

10 नवंबर, सोमवार रात 10:00 बजे, सिर्फ दंगल टीवी पर

दिलचस्प, प्रासंगिक और सामाजिक रूप से प्रभावशाली कहानियों को प्रस्तुत करने के लिए मशहूर और हिंदी मनोरंजन का सबसे भरोसेमंद और पसंदीदा मनोरंजन चैनल दंगल टीवी, अब एक और शो के साथ दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार है।
जो पूरे भारत के दर्शकों को पारिवारिक गहराई से प्रभावित करेगा। इस धारावाहिक में एक्ट्रेस भक्ति चौहान, श्रीमती शुक्ला की मुख्य भूमिका निभा रही हैं, जो एक ऐसी महिला का किरदार निभा रही हैं जो जीवन की चुनौतियों का साहस, करुणा और एक अटूट मुस्कान के साथ सामना करती है। यह दिल को छू लेने वाला पारिवारिक नाटक, श्रीमती शुक्ला के जीवन पर आधारित है, जो एक समर्पित गृहिणी हैं और जिन्होंने हमेशा
अपने परिवार की खुशियों को अपनी खुशी से पहले रखा है। कई महिलाओं की तरह, वह अनगिनत भूमिका निभाती है। एक पत्नी, एक माँ, एक आदर्श बहू और एक पालन-पोषण करने वाली नारी के रूप में, फिर भी, समय के साथ, उनकी उपस्थिति पृष्ठभूमि में फीकी पड़ने लगती है,उनके त्याग अक्सर नजरअंदाज हो जाते हैं, और वह अपने परिवार की ज़रूरतों में इतनी डूब जाती हैं कि खुद की देखभाल करना ही भूल जाती हैं।

शो में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए भक्ति चौहान कहती हैं, “हर घर में एक श्रीमती शुक्ला होती हैं। एक ऐसी महिला जो
चुपचाप त्याग करती है, फिर भी सबसे मजबूती से खड़ी रहती है। यह शो समर्पण की उसी भावना को खूबसूरती से दर्शाता है,और मुझे विश्वास है कि दर्शक इस कहानी में अपने जीवन का एक अंश पाएँगे। मैं दंगल टीवी की बेहद आभारी हूँ कि उन्होंने मुझे इतना शक्तिशाली और सहज
किरदार निभाने का मौका दिया। एक ऐसा किरदार जो देश के हर कोने में हर घर से जुड़ता है।”वे आगे कहती हैं, “श्रीमती शुक्ला का किरदार निभाना मेरे लिए एक भावनात्मक सफ़र रहा है। मैं उन अनगिनत महिलाओं का प्रतिनिधित्व करती हैं जो अपने परिवारों को प्यार, धैर्य और
शक्ति से एकजुट रखती हैं, अक्सर बदले में कुछ भी उम्मीद किये बिना।” उनकी कहानी के ज़रिए, दर्शक सिर्फ़ एक किरदार ही नहीं, बल्कि उन महिलाओं का प्रतिबिंब भी देखेंगे जो हर घर को पूरा बनाती हैं।

शो में सहायक कलाकारों में रवि के रूप में कपिल आर्य, अश्लेषा के रूप में रिद्धि ठाकुर, अनुज के रूप में चंदन, सुधीर शुक्ला के रूप में पद्मेश पंडित, देवेन के रूप में पवन कुमार सिंह, साक्षी के रूप में सोनू चंद्रपाल, आदित्य के रूप में चैतन्य व्यास और अनीता के रूप में कीर्तिका गुप्ता शामिल हैं,सभी कहानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। “श्रीमती शुक्ल” के प्रोमो को मिल रही दर्शकों के प्रतिक्रिया और उत्साह ये बताता है की दंगल टीवी के दूसरे शो की तरह यह शो भी लोगों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब होगा। श्रीमती शुक्ला का प्रीमियर 10 नवंबर 2025, सोमवार को रात 10:00 बजे दंगल टीवी पर होगा!

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *